परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत फलपुरा गांव में रविवार को फलपुरा गांव निवासी छबीला यादव के घर के पीछे से अवधिया टोला तक 14 लाख 7 हजार 4 सौ की लागत से नव निर्मित सड़क का उद्घाटन स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने किया. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि चुनाव के समय जब इस गांव में आया तो लोगों ने सड़क की समस्या से अवगत कराया था. मैंने उसी वक्त ग्रामीणों से वादा किया था की आपके गांव की सड़क अवश्य बनेगी.
कहा कि आने वाले दिनों में जिस-जिस गांव में सड़क की समस्या है वहां सड़क निर्माण जल्द होगा. इस अवसर पर पंचायत के मुखिया संदीप मांझी, पंचायत अध्यक्ष रामचंदर साह, इस्तेयाख अंसारी, डॉ सुदामा यादव, प्रेम कुमार यादव, छबीला यादव, नयन सिंह, उमेश यादव, श्रीकृष्ण सिंह, रामयोध्या सिंह, रामाशीष शर्मा, रामसुंदर सिंह, भरत सिंह, रामपूजन यादव, रामाजी यादव, रियाजुद्दीन खा, संजय महतो, दूधनाथ यादव, अजय यादव, काजू यादव, भोपति सिंह, सर्वजीत कुमार, सनोज यादव आदि उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…