Maharajganj News

महाराजगंज में विधायक ने सड़क का किया उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के सारंगपुर पंचायत के रतन बाबा से लेकर सारंगपुर तक जानेवाली सड़क का उदघाटन विधायक हेमनारायण साह ने शिलापट पर फूल पत्ती चढ़ा एवं नारियल फोड़ कर किया. स्थनीय ग्रामीणों के वर्षों की मांग हुई पूरी. इस सड़क का निर्माण राज्य योजना के मद से कराया गया हैं. सड़क निर्माण पर अनुमानित खर्च 30 लाख 45 हजार रुपये की लागत से बनाया गया हैं. इस सड़क का लंबाई 2.600 किमी हैं. विधायक हेमनरायण साह ने कहा कि विकास करना हमारी प्राथमिकता है.

उन्होंने ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली आदि में सुधार हुआ है. ग्रामीण ईलाकों में पीसीसी सड़क का निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है. क्षेत्र में चारों ओर विकास का जाल बिछाया जा रहा है. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सोच आज धरातल पर दिखाई दे रही है. गांव-गांव में सड़क, चापाकल, शौचालय का निर्माण किया जा रहा है. जिससे लोगों को फायदा पहुंच रहा है.

उन्होंने ने कहा कि इस सड़क के निर्माण हो जाने से रतन बाबा से लेकर सारंगपुर के लोगो को अब सीवान व अनुमडंल मुख्यालय में जाने में समय की बचत होगी तथा ग्रामीणों को जिला मुख्यालय जाने में घंटो समय की बचत होगी. इस अवसर पर डॉ सुदामा यादव, अशर्फी यादव, शंभू यादव, जगन यादव, सुनील यादव, राजेश प्रसाद कुशवाहा, संदीप यादव, मैनेजर यादव, दीना यादव, दशरथ यादव, बलिराम यादव, राजकुमार यादव, मैनेजर कुशवाहा, वर्मा यादव, मोहन यादव आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024