पटना: बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव को ले पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी ‘वीआईपी’ (विकासशील इंसान पार्टी) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बिहार एमएलसी चुनाव में वीआईपी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रविवार को अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी। वीआईपी ने सात सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं।
वीआईपी ने जिन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहां सभी भाजपा के उम्मीदवार हैं। हालांकि वीआईपी की तरफ से अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करने के साथ ही एनडीए के कुल 15 उम्मीदवारों को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में विकासशील इंसान पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल से भी जानकारी दी है।
वीआईपी ने समस्तीपुर से आदर्श कुमार, बेगूसराय व खगड़िया से जय जय राम सहनी, सहरसा, मधेपुरा व सुपौल से चंदन कुमार, सारण से बालमुकुंद चौहान, रोहतास व कैमूर से गोविंद बिंद, पूर्णिया, अररिया व किशनगंज से श्यामा नंद सिंह और दरभंगा से बैद्यनाथ सहनी को अपना प्रत्याशी बनाया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…