परवेज अख्तर/सिवान:- शहर के बबुनिया मोड़ स्थित जानकी वाटिका विवाह भवन में कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक की जानकारी देते हुए ज़िलाध्यक्ष राजा राम साह व राजेन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि 13 सितंबर को एमएलसी राधाचरण साह सेठ के अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की रूप रेखा तय की गई। राजा राम साह ने बताया कि सीवान जिले की सीमा दरौंदा बाज़ार, पचरुखी बाज़ार, चांप ढाला व सीवान शहर में कानू हलवाई राजनैतिक चेतना मंच के संरक्षक एमएलसी राधाचरण साह सेठ का जोरदार स्वागत किया जाएगा।
इसमें जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में बाइक व निजी वहन से लोग उपस्थित रहेंगे। सूरज गुप्ता ने कहा की कानू-हलुवाई समाज के संरक्षक के सीवान आगमन को लेकर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। सुरेन्द्र गुप्ता, राजेश कुमार, देवेंद्र गुप्ता, रामबाबू गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, श्रवण गुप्ता व नीरज कुमार उपस्थित रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…