परवेज अख्तर/सिवान :- मोहम्मद शहाबुद्दीन के मामलों की सुनवाई के लिए जेल के अंदर गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को चार मामलों की सुनवाई की गई. विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत में चारों मामलों की सुनवाई हुई. जेल के अंदर जेल प्रशासन से गाली गलौज करने और धमकी दिए जाने के मामले में गवाही होने की तिथ निश्चित थी, किंतु गवाह अनुपस्थित था. अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह के निवेदन पर अदालत ने तत्कालीन जेलर संजीव कुमार को गवाही हेतु सम्मन निर्गत करने का आदेश पारित कर दिया. अन्य तीन मामलों में संक्षिप्त सुनवाई की गई. अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…