परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े कुल 10 मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में छह मामलों की सुनवाई हुई, जबकि सेशन अदालत में चार मामलों की सुनवाई की गई। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार मिश्र की अदालत में तत्कालीन अनुमंडल पदाधिकारी सह वर्तमान एसडीओ सोमेश बहादुर माथुर की गवाही दर्ज की गई। शस्त्र की अनुज्ञप्ति रद करने से जुड़े मामले में तत्कालीन एसडीओ सोमेश बहादुर माथुर प्राथमिक गवाह थे। अभियोजन पक्ष ने उक्त मामले में बतौर गवाह माथुर को पेश किया। विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में बचाव पक्ष की उपस्थिति में गवाह सोमेश बहादुर माथुर ने प्राथमिकी का समर्थन किया। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन ने गवाह से जिरह किया। समय अभाव के चलते मामले में आंशिक जिरह ही हो सका। अदालत ने शेष जिरह के लिए दूसरी तिथि निर्धारित कर दिया। इसी अदालत में पांच अन्य मामलों में समय अभाव के चलते आंशिक सुनवाई की गई। उधर विशेष सत्र न्यायाधीश बीके शुक्ला की अदालत में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड मामले आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले वर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के भाई मृत्युंजय सिंह की हत्या से जुड़े मामले एवं एक अन्य क्रिमिनल रिवीजन मामले में संक्षिप्त सुनवाई की गई। अदालत में अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह, सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह, रामराज प्रसाद तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन,मो. मोबीन, उतीम मियां एवं अन्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…