Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मो. शहाबुद्दीन के तीन सेशन मामलों की हुई सुनवाई

परवेज अख्तर/सिवान : मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में शुक्रवार को पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन से जुड़े तीन सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष सत्र न्यायाधीश वीके शुक्ला की अदालत में तीनों सेशन मामलों की सुनवाई की गई। राजीव रोशन हत्याकांड से जुड़े पूरक मामले अखलाक एवं चंदन के मामले में कांड के प्रथम ग्रांड के प्रथम आइओ संजीव कुमार रंजन ने अपनी गवाही दर्ज कराई। विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह की उपस्थिति में आइओ संजीव रंजन ने अपनी गवाही दी। बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता रामेश्वर सिंह एवं अन्य जिरह किया। इसी अदालत में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत पाठक के पुत्र सोनू हत्याकांड में गवाही के लिए तिथि निश्चित थी। मामले में मृतक सोनू के पिता रमाकांत पाठक की गवाही होनी थी, किंतु अस्वस्थता के कारण अदालत नहीं पहुंच पाने की वजह से मामले में गवाही नहीं हो सकी। दारोगा प्रसाद राय महाविद्यालय परिसर में मारपीट से जुड़े मामले में अभियोजन ने बचाव पक्ष के साक्ष्य को बंद करने का निवेदन अदालत से किया। अभियोजन ने कहा कि सफाई साक्ष्य के लिए बहुत दिनों से मामला लंबित है। इसलिए अब इसे बंद कर बहस के लिए निश्चित कर देना चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात अदालत ने मामले में दूसरी तिथि निर्धारित कर दी। अदालत में अभियोजन की ओर से सहायक अपर लोक अभियोजक रघुवर सिंह तथा बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अभय कुमार राजन, मो. मोबीन एवं अन्य उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026