Siwan News

हथियार के बल पर टाटा सूमो सहित मोबाइल व नकद की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के गोरख सिह कॉलेज के निकट रेलवे ढाला के पास मंगलवार की मध्य रात्रि छपरा से लौट रही एक टाटा सूमो गाड़ी के चालक को हथियार बंद अपराधियों ने ओवर टेक कर गाड़ी सहित मोबाइल व सात हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर अपराधी आसानी से फरार हो गए। इस मामले में दो नामजद सहित अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि पचरुखी थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी अवधेश राय के पुत्र सोनू कुमार मंगलवार कि मध्य रात्रि अपने टाटा सूमो में सवार होकर छपरा से अपने घर पचरुखी लौट रहे थे। जब वह महाराजगंज के गोरख सिह कॉलेज स्थित रेलवे ढाला के पास पहुंचे तो,इसी क्रम में एक बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवर टेक कर उनके सूमो को रोकवा दिया। इसके बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर सोनू कुमार को गाड़ी से उतार कर लूट की घटना को अंजाम दिया। गाड़ी मालिक सोनू कुमार ने थाना में आवेदन देकर दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा निवासी मुकेश यादव व वीरज प्रसाद सहित दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अनील कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी व लूटे गए वाहन की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026