परवेज़ अख्तर/सीवान: शनिवार की रात्रि तकरीबन 2 बजे सराय मोड़ के समीप पिस्टल के बल पर तीन अपराधियों ने बबुनिया मोड़ जा रहे एक व्यक्ति से लूट की घटना को अंजाम दे दिया. घटना के संबंध में मखदूम सराय निवासी बालदेव प्रसाद के पुत्र इंद्रजीत कुमार ने बताया कि मैं शनिवार की रात्रि तकरीबन 2 बजे बबुनिया मोड़ बस स्टैंड जा रहा था तभी मैं जैसे ही मखदूम सराय मोड़ के समीप पहुंचा की मेरे आगे पैदल तीन युवक चल रहे थे और उन लोगों ने मुझे रोक पिस्टल दिखाकर मेरी अंगूठी और मोबाइल लूट लिया.जिसके बाद तीनों युवक धमकी देते हुए सराय की तरफ निकल गए. उन्होंने यह भी कहा कि युवकों ने कहा है कि यदि तुम पुलिस में शिकायत करोगे तो तुम्हें जान से मार देंगे.लूटी गई सामानों की कीमत तकरीबन 50 हजार रुपये बताई जा रही थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…