Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सहयोग से मोबाइल एटीएम सेवा शुरू

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल एटीएम सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से एटीएम वैन को नाबार्ड के डीजीएम डीजीएम डीके दास, सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रामायण चौधरी, डीडीएम अफताबुद्दीन, प्रबंध निदेशक सतेंद्र कुमार प्रसाद ने संयुक्त रूप सहरी झंडी दिखाकर मंगलवार को रवाना किया। इस मौके पर कहा कि किसान मोबाइल एटीएम में अपने डेविट कार्ड से तीस हजार तक की निकासी कर सकेंगे। अब गांवों में किसानों को एटीएम से रुपये निकालने के लिए किसी बाजार या बैंक की शाखाओं में नहीं जाना पड़ेगा। सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के मुख्य प्रबंधक आलोक वर्मा ने बताया कि सबसे खास बात है कि इस वैन में एटीएम सेवा के साथ अधिक भीड़ होने पर पांच से दस किसान या ग्राहकों के अपनी बारी का इंतजार करने के लिए वातानुकूलित केबिन की भी व्यवस्था की गई है। जहां ग्राहक आसानी से बैठ सकते हैं। यह वैन उन क्षेत्रों में ज्यादा भ्रमण करेगी, जो बैंकिंग सेवा से वंचित है। मौके पर प्रशासी पदाधिकारी आलोक कुमार वर्मा, लोन प्रबंधक रणजीत कुमार सिंह, बैंक के निदेशक तौहीद अंसारी, अजय कुमार तिवारी आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026