परवेज अख्तर/सिवान : नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक क्लिनिक से मोबाइल चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में पीड़ित सारण जिला के माझी थाना क्षेत्र के माझी माली टोला निवासी इरफान रसूल ने नगर थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया है कि 15 फरवरी को मां का इलाज कराने के लिए अस्पताल रोड स्थित एक डॉक्टर के क्लिनिक में आए थे। 17 फरवरी को क्लिनिक के इमरजेंसी वार्ड के बेड पर मोबाइल रखे थे, इसी दौरान किसी के द्वारा मोबाइल चोरी कर ली गई। सीसी कैमरा के माध्यम से चोर की पहचान की गई। जिस युवक द्वारा मोबाइल चोरी की गई थी, वह 18 फरवरी को दिन में अस्पताल पहुंचा था। जिसे पहचान कर पकड़ लिया गया। और नगर थाना की पुलिस को सुपूर्द कर दिया गया। गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के शांति वृट वृक्ष निवासी रोहित कुमार है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…