परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के एम एच नगर थाना के हसनपुरा स्थित सेंट्रल बैंक शाखा हसनपुरा में शुक्रवार को मोबाइल चोर को बैंक गार्ड ने रंगे हाथ दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार चोर अपना नाम सागर पांडेय पिता गोविंद पांडेय थाना रसूलपुर घर पकवा इनार निवासी बताया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि भीखपुर भगवानपुर निवासी मुंद्रिका साह सेंट्रल बैंक में रुपये निकासी करने आये थे। तभी उक्त चोर ने उनके जेब से एंड्रॉयड सेट मोबाइल चुरा लिया। तभी गार्ड व अन्य लोगों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।इस मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…