Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

वीर शहीदों की शहादत का बदला ले मोदी सरकार-गोरख नेता

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले को लेकर आम से खास तक में है आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान :- पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले से पूरे जिले के साथ-साथ जीरादेई प्रखंड इलाके में गम और आक्रोश का माहौल है। पूरा इलाका में पाकिस्तान मुर्दाबाद ,बीर शहीद अमर रहे, आदि के नारे लगाए जा रहे है। इलाके के प्रबुद्ध लोग एक स्वर में आदतन आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी शब्दों में निंदा कर रहे है।तथा जगह-जगह हमले में शहीद हुए जवानो को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे है।इसी कड़ी में सिवान जिले के जीरादेई प्रखंड के चाँदपाली गांव मे सीपीआई के जिला कार्यकरणी सदस्य सह बिधान पार्षद केदार नाथ पांडेय के जिला प्रतिनिधि मो.सिफ़तुल्लाह उर्फ गोरख नेता के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने कैंडिल मार्च निकाला जो पुरे गांव मे भ्रमण किया । इस दौरान लोगो ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद,बीर शहिद अमर रहे,भारत माता कि जय आदि नारे भी लगाए।साथ ही शहीदों के परिवार को दुःख सहने और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई। ज्यादातर लोगो ने पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कही है। श्री गोरख नेता ने कहा कि मोदी सरकार से अपेक्षा की है कि सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला लें। दूसरी ओर गोरख नेता ने कहा कि “मरने वाले मरते है लेकिन फना होते नही,वो हकीकत में कभी हमसे जुदा होते नही”।साथ ही उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाय वो कम है।उन्होंने कहा कि शहीदों की श्रद्धांजलि तभी सफल मानी जायेगी की जब इस घटना में शामिल आतंकवादियों के साथ-साथ देश में छुपे गद्दारों को चुन-चुन सार्वजनिक रूप से एलान कर बीच चौक-चौराहों पर मौत के घाट उतारी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026