मुफस्सिल: बाइक सवार की इलाज के क्रम में मौत, दूसरा घायल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर गांव के समीप रविवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख दोनों को रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। जहां एक की मौत इलाज के क्रम में सोमवार को हो गई। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के मिश्रचक गांव निवासी दिव्यांशु कुमार के रूप में हुई। जबकि घायल अभिषेक है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार रविवार को द्वितीय पाली में सिपाही भर्ती परीक्षा थी। अभिषेक को परीक्षा में शामिल कराने के लिए दिव्यांशु परीक्षा केंद्र आया हुआ था।

परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी देर संध्या तकरीबन आठ बजे थाना क्षेत्र के गोपलापुर में एक अनियंत्रित पिकअप ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। वहीं मौका पाकर पिकअप चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया और स्वजनों को सूचना दी। दोनों घायलों की स्थिति नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया। स्वजन दोनों को इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए। जहां इलाज के क्रम में सोमवार को दिव्यांशु की मौत हो गई। वहीं अभिषेक को स्थिति गंभीर बनी है। स्वजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे जहां पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम करा शव स्वजनों को सौंप दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026