Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

अज्ञात शव को ज्ञात करने तीन माह बाद पहुंची मुफ्फसिल थाने की पुलिस

23 अप्रैल को हुई थी गोली मार हत्या

चौकीदार के बयान पर दर्ज कराई गई थी हत्या की प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के मुफ्फसिल थाने की पुलिस अज्ञात शव को ज्ञात करने करीब  तीन माह बाद पहुंची और अस्पताल प्रशासन को नाम एवं पता का रजिस्टर में शुद्धिकरण करने के लिए आवेदन मंगलवार को सौंपी। बता दें कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद ललित बस स्टैंड के पास अग्रवाल पेट्रोल पंप के सामने विगत 23 अप्रैल 2018 की अल सुबह एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया था। शव बरामदगी के बाद शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी, इसलिए पुलिस ने 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का जिक्र करते हुए बरामद शव का पोस्टमार्टम कराई और 72 घंटे बीत जाने के बाद पुलिस ने महादेवा स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार भी कर दिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मुफ्फसिल थाने के जियांय निवासी धर्मदेव चौधरी के पुत्र चौकीदार रामनाथ यादव के बयान पर प्राथमिकी थाना कांड सं. 210/18 धारा 302/34 भादवि के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में बरामद शव की पहचान मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र के नैका टोला गांव निवासी विश्वनाथ यादव के पुत्र राज कुमार राज के रूप में की गई है। मृतक जिले के एक आशीर्वाद फाइनेंस कंपनी में लगभग दो माह से कार्यरत था। बहरहाल मामला चाहे जो हो पुलिस इस घटना को एक चुनौती के रूप में लेते हुए गहराई पूर्वक अनुसंधान में जुट गई है। पुलिस इस कांड में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की तथा पुलिस  इस घटना घटना में खुर्माबाद के एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस का कहना है कि अनुसंधान में तेजी लाने के कारण अज्ञात शव को ज्ञात करने में कानूनन रूप से तेजी लाई जा रही है ताकि केश डायरी पुलिस को लिखने में मदद मिल सके। बता दें कि इस हत्याकांड को पुलिस इसलिए चुनौती के रूप में ले रही है कि यह घटना एसपी नवीनचंद्र झा एवं  एएसपी कांतेश मिश्रा एवं मुफ्फसिल थाना से
कुछ ही दूरी पर हुई थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024