परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नौतन थाना क्षेत्र में रविवार को मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. थाना क्षेत्र के किसी भी गांव में न तो मुहर्रम का जुलूस निकाला गया और ना ही किसी तरह की सभा आयोजित की गई थी. इस दौरान सिविल प्रशासन और पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ लगा रहा. इस संबंध में अंचलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मुहर्रम का त्यौहार मनाया. जिन जगहों पर ताजिया बनाया गया, वहाँ से कहीं ले जाया नहीं गया. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान सीवान ने भी नौतन अंचल कार्यालय एवं थाने पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए उचित दिशानिर्देश दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…