✍️परवेज़ अख्तर/सीवान:
शहर के राजेंद्र पथ स्थित नगर परिषद के पूर्व उप सभापति सह भाजपा के वरिष्ठ नेता भृगुनाथ प्रसाद की छठवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने की एवं मंच संचालन नगर भाजपा अध्यक्ष मुकेश कुमार कसेरा ने किया। इस दौरान पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि भृगुनाथ प्रसाद आज हमलोगों के बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आदर्श एवं विचार आज भी हमलोगों के बीच जीवत है।
राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक गदाधर दास विद्रोही ने भृगुनाथ प्रसाद की एक आदमकद प्रतिमा शहर के बबुनिया मोड पर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान सुनील दत्त शुक्ला, अधिवक्ता शिवनाथ सिंह, अधिवक्ता प्रमिल कुमार गोप बाबू, अधिवक्ता राहुल तिवारी, चंद्र विजय प्रकाश यादव हैप्पी यादव, मुकेश कुमार बंटी, बबूल साह, जयप्रकाश गुप्ता, अधिवक्ता राजीव रंजन राजू, संजय श्रीवास्तव, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…