दारौंदा में बगौरा व रुकुंदीपुर छठ घाट पर उमड़ती है अधिक भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में छठ पूजा के लिए घाटों की साफ-सफाई तथा रंग-रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसको लेकर समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं आम ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान छठ घाटों की मरम्मत, छठ प्रतिमा की मरम्मत व रंग-रोगन, घाटों पर बैरिकेडिंग, लाइट आदि का कार्य किए जा रहे हैं।

प्रखंड मुख्यालय समेत बगौरा, रुकुंदीपुर, रमसापुर, करसौत, जलालपुर, अभुई, रामगढ़ा, सिरसांंव, पीपरा, भीखाबांध आदि गांवों में छठ पूजा की तैयारी में ग्रामीण जुटे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार प्रखंड के बगौरा स्थित शिव मंदिर शिवाला छठ घाट, रुकुंदीपुर स्थित दर्शनानंद मठ, पकवलिया छठ घाट, दारौंदा राम-जानकी मंदिर छठ घाट पर अधिक भीड़ होती है। इसको देखते हुए छठ घाट की सजावट तथा विशेष व्यवस्था किए जा रहे हैं। वहीं विधि व्यवस्था को ले प्रशासन भी अलर्ट है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026