परवेज अख्तर/सिवान : शहर के कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को बिहार प्रदेश महिला मोर्चा की संगठन सचिव प्रो. किरण शर्मा ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने पटना में आयोजित रैली में जिला के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए अधिक से अधिक लोगों को चलने का आह्वान किया। ताकि रैली में जिले की उपस्थिति अच्छी हो। उन्होंने कहा कि देश की भलाई के लिए केंद्र में कांग्रेस राज आवश्यक है। बिहार प्रदेश कांग्रेस समाचार पत्रों एवं अन्य संचार माध्यमों के द्वारा सुदूर देहाती क्षेत्रों में कांग्रेस का संदेश पहुंचा रही है। जिलाध्यक्ष विधुशेखर पांडेय ने कहा कि 12 बसों और 50 अन्य वाहनों की व्यवस्था कार्यकर्ताओं के लिए की गई है। इसके अलावा दो हजार से अधिक कार्यकर्ता बाघ एक्सप्रेस से हाजीपुर तक जाएंगे। वहां से बसों द्वारा पटना गांधी मैदान में पहुंचाया जाएगा। मौके पर शिवधारी दुबे, विजयचंद्र श्रीवास्तव, रामाकांत सिंह, अवधेश मिश्र, सैयद आजाद अहमद, शमीम अहमद, जगनारायण् सिंह,अशोक सिंह, रफी अहमद, कृष्ण बिहारी दीक्षित,डॉ. मधुबाला मिश्रा, उमेश्वर ठाकुर, जेपी दुबे, संजय कुमार, प्रभूनाथ यादव, ध्रवलाल कुशवाहा, मथुरा पंडित, सरोज कुमार, हाजी नुरूल होदा, गोरखनाथ पंडित, गांधी चौबे, बबलू कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…