Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

प्रोन्नति के लिए 190 से अधिक शिक्षकों की हुई काउंसलिंग

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के वीएम मिडिल में रविवार को हेडमास्टर के पद पर प्रोन्नति के लिए शिक्षकों की काउंसिलिंग डीपीओ स्थापना समरबहादुर सिंह की उपस्थित में कराई गई। 217 स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की प्रकाशित वरीयता सूची के अनुसार पांच अलग-अलग टेबल पर काउंसिलिंग का कार्य किया गया। प्रत्येक टेबल पर 40-40 शिक्षकों की काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई थी। प्रत्येक टेबल पर एक बीईओ, दो लिपिक को तैनात किया गया था। डीपीओ ने बताया कि काउंसिलिंग पारदर्शी तरीके से किया गया। वरीयता सूची में किसी प्रकार की गलती नहीं रहे इसके लिए काउंसिलिंग का आयोजन किया गया। कांउसिलिंग के बाद अंतिम वरीयता सूची एनआइसी पर अपलोड किया जाएगा। इसके बाद पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पदस्थान के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। समानुपातिक रूप से विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापन का कार्य किया जाएगा। सबसे पहले प्रत्येक प्रखंड के चिह्नित डीडीओ विद्यालय में पदस्थापित किए जाएंगे। इसके बाद संकुल संसाधन केंद्र के विद्यालय में पदस्थापित किया जाएगा। अंत में शेष रिक्ति पर वरीयता के अनुसार पदस्थापन का कार्य होगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026