परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना के करमासी गांव में दो पक्षों के बीच गुरुवार की दोपहर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से तीन महिला समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. सभी घायलों का इलाज हसनपुरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. घायलों में एक पक्ष के विवेक कुमार शर्मा, प्रिति कुमारी, मनीष शर्मा, मनीषा कुमारी, रोहित कुमार, धन्नु कुमार, श्वाती कुमारी, विशाल शर्मा शामिल है. जिसमें श्वाती कुमारी का दाहिना हाथ टूट गया है.
उसकी स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया. वहीं दूसरे पक्ष के महमद अहद अली पिता परवेज अली घायल है. घायल के चाचा जावेद अली ने थाने में आवेदन देकर कुल पंद्रह लोगों नामजद करते हुये कहा है कि मेरा भतिजा दुकान पर सामान खरीदने गया था. तभी पीछे से नामजद अभियुक्तों ने धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया.जिससे उसका सिर पट गया. वहीं सामाचार प्रेषण तक थाने में अभी आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…