परवेज़ अख्तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज के पडौली टोले चनुआ गांव में चूल्हे से उडी चिंगारी से बीती रात सोते वक्त अचानक आग लग गई और देखते ही देखते घर मे रखे कपड़ा जहना बर्तन अन्न एवं तीन बकरियां करीब दो लाख से अधिक की सम्पत्ति जलकर स्वाहा हो गया। आग की भीषण लपटों को देख आसपास के ग्रामीण स्थानीय मुखिया अजीत कुमार सिंह पहुंचकर दमकल चलवा कर घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में भीषण आग लगी में बेघर हुए न रु मियाँ ने लिखित आवेदन देकर अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी से सरकारी सहायता की गुहार लगाइ है।अंचलाधिकारी ने अनुदान की मांग किए जाने पर सोमवार को स्वयं अंचल निरीक्षक राजस्व कर्मचारी मुखिया संघ अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पप्पू सिंह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह उर्फ टिंकू सिंह घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवार को खाद्यान्न एवं सरकारी सहायता अनुदान शीघ्र दिए जाने का निर्देश दिया ।बेघर हुए परिवार को आवास निर्माण कराए जाने की भी भरोसा दिलाई। मौके पर मजीद मियां नागेंद्र लाल श्रीवास्तव मुन्ना शुक्ला मनदीप सिंह बजरंगबली सिंह संजय सिंह शिक्षक रंजीत गुप्ता पंचायत सचिव दिवाकर तिवारी आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…