परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव की विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने जलाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मृतका राजापुर के पवन सिंह की पत्नी व सारण के मांझी थाने के जैतिया के स्व. गया प्रसाद सिंह की पुत्री प्रमिला देवी बताई जाती है. मामले में मृतका की मां योगमाया कुँवर के बयान पर सोमवार को बसंतपुर थाने में कांड संख्या 302/20 दर्ज की गई है. बयान में मृतका की मां ने कहा है की मैं अपने पुत्र के साथ यूपी के झांसी में रहती हूं. मेरे देवर सुनील सिंह ने 11 जुलाई को फोन कर बताया की मेरी बेटी प्रमिला देवी को उसके ससुराल वालों ने मिट्टी तेल छिड़क कर जला दिया गया है.
उसके बाद बेटे अजित कुमार के साथ 13 जुलाई की दोपहर बेटी के ससुराल राजापुर पहुंची. जहां कोई नही दिखा तो अगल-बगल के लोगों से जानकारी ली. तब पता चला की 7 जुलाई की शाम मेरी बेटी के शरीर पर मिट्टी तेल छिड़क उसके पति पवन सिंह, श्वसुर रघुवीर सिंह, भैसुर राजेश सिंह, देवर मनीष कुमार सिंह व प्रशांत सिंह समेत 6 लोगों ने जला दिया है व अधमरे स्थिति में बेटी को कहीं ले गए है. बेटी के बारे में जानकारी लेने पर चला की रविवार की रात में ही बेटी की मौत सिवान में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई हैं व उसके ससुराल वाले शव लेकर ससुराल राजापुर आ रहे है. इसके बाद महिला को जलाकर मार देने की खबर मिलने पर बसंतपुर थाने की पुलिस सोमवार की शाम राजापुर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…