परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के पचरुखी थाने के बरतवलिया गांव में गांव के ही कुछेक लोगों ने एक 50 वर्षीय अधेड़ महिला व उसके 17 वर्षीय पुत्र को मारपीट कर सोने का चेन छीन लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता कुँवर पत्नी स्वर्गीय हरेंद्र सिंह बरतवलिया ग्राम निवासी ने पचरुखी थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि 23 जुलाई को उसका पुत्र अमिश कुमार जब बड़कागांव बाजार जा रहा था.
तभी गांव के उपेंद्र साह, अली हुसैन, ठाकुर साह व कांति कुमारी उम्र 20 वर्ष उसे मिल उसके साथ मारपीट कर रहे थे. जब मैं बीच बचाव करने गए तो, मुझे भी मारने पीटने लगे. साथ ही मेरे गले से सोने की चेन जिसकी कीमत लगभग 25 हजार है छीन लिया. इस मामले मे थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई है. इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रितेश मण्डल ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच कर आगे की करवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…