छपरा

छपरा जंक्शन पर सौतेली बेटी को छोड़कर फरार हुई मां, जीआरपी ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा

छपरा: पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्टेशन पर एक सौतेली मां अपने बेटी को छोड़कर शुक्रवार को फरार हो गई। स्टेशन पर भटकते हुए मिली 12 वर्षीय किशोरी को राजकीय रेलवे पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया है। बरामद की किशोरी ने रेल पुलिस को बताया कि उसकी सौतेली मां उसके साथ मारपीट करती है और आर्केस्ट्रा में भेजने के लिए कहती है। शुक्रवार को उसकी मां बोली थी चलो तुम्हें दिल्ली पापा के पास लेकर चल रहे हैं। छपरा स्टेशन पर आकर बैठा दी और टिकट लाने के लिए जाने के बहाने छोड़कर फरार हो गई ।

काफी देर तक बच्ची अकेली बैठी रही। जब उसकी सौतेली मां नहीं लौटी तो, वह रोने बिलखने लगी। स्टेशन पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने बच्ची को रोते हुए देखा तो, पूछ ताछ की। इस दौरान पूरी बात सामने आयी। रेलवे पुलिस ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंप दिया। चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा बच्ची की स्वास्थ्य जांच कराकर बालिका गृह को सौंप दिया गया है। चाइल्ड हेल्प लाइन के सदस्य अमित कुमार ने बताया कि 4 जनवरी को लावारिस हालत में दो बच्चे बरामद किए गए थे, जिसे उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026