मां काली की प्राण प्रतिष्ठा व अष्टयाम को निकाली कलश यात्रा

0
kalash yatra

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के भोपतपुर नवनिर्मित काली मंदिर परिसर में मां काली प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड अष्याम को लेकर बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 2001 कन्याओं ने भाग लिया। मां के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल चलकर मदारपुर गंडकी नदी से जल भरकर लखनौरा होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर पहुंचा जहां यज्ञ शुरू हुआ। आचार्य रूपनाथ तिवारी के देखरेख में दैविक मंत्रोच्चारण के साथ मां काली प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड अष्टयाम शुरू हुआ। इस मौके पर आयोजन समिति के संचालक सह अध्यक्ष संतोष कुमार साह, सदस्य व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनाथ साह, वार्ड सदस्य अनिल पासवान, लक्ष्मण मांझी, देवेश्वर मांझी, विश्वनाथ साह, रामलाल साह, शंकर साह, समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali