परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के पागुरकोठी के युवक को हत्या के मामले में सारण जिले के रसूलपुर थाने की पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उस पर फुफेरी सास की हत्या करने का आरोप था। बताया जाता है कि पागुरकोठी निवासी पिंटू गिरि का उसके फुफेरी बहन के साथ प्रेमप्रसंग था। इस दौरान वह अपनी फुफेरी बहन के यहां रसूलपुर मठिया गांव गया था। शुक्रवार की रात्रि में पिंटू गिरि ने बहन के साथ मिलकर उसकी सास की हत्या कर दी। मृतका रामविनोद गिरि की पत्नी धर्मावती देवी (55) बताई जाती है। थानाध्यक्ष रामसेवक राउत गुप्त सूचना पाते ही शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे परिजनों पर धावा बोलते हुए शव को बरामद कर लिया और तत्काल पुलिसिया कार्रवाई करते हुए बहु प्रियंका देवी, प्रेमी पिंटू गिरि, पति रामविनोद गिरि को भी गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि रामविनोद गिरि के मंदबुद्धि पुत्र मनमोहन उर्फ सोनू की शादी 10 साल पूर्व पिपरिया निवासी प्रियंका कुमारी से हुई थी। उससे दो पुत्र भी है। धन संपति की लालच में लड़की ने मंदबुद्धि लड़के से शादी कर ली। फिर भी अपने रिश्ते के फुफेरा भाई पागुर मठिया निवासी पिंटू गिरि के साथ अपना आशिकी संबंध बनाई थी। इसका धर्मावती देवी ने विरोध किया। परिणामस्वरूप उनकी हत्या कर दी गई। सूत्रों की मानें तो इसके पूर्व भी धर्मावती देवी को जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में मृतका के पति रामविनोद गिरि की संदिग्ध भूमिका की भी चर्चा है। इसे भी पुलिस जांच करने में जुटी है कि उनके द्वारा घटना को क्यों छुपाया जा रहा था। पुलिसिया पूछताछ में गिरफ्तार बहू और पिंटू गिरि ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। मृतका के भाई सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के गोदना मठिया निवासी कौशल भारती के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस घटना की पुष्टि पचरुखी थानाध्यक्ष रमण कुमार ने की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…