Categories: पटना

दो बच्चे की मां घर छोड़ 14 साल बाद प्रेमी के साथ 39 लाख रुपये लेकर हुई फरार, सदमे में है पति

पटना: पत्नी की बेवफाई की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल शादीशुदा और दो बच्चों की मां को एक अन्य लड़के से प्यार हो गया. प्यार में पागल महिला ने इसके लिए अपने बसे बसाए घर और बच्चे को छोड़ दिया और आशिक के संग लाखों रुपए लेकर भाग निकली है. जिसको लेकर उसका पति काफी सदमे में है. पीड़ित पति ने इस घटना की शिकायत पुलिस में की है।

मामला पटना के बिहटा थाना का है. जहां की रहने वाली रचना (काल्पनिक नाम) शादी के बाद हंसी-खुशी ससुराल में रहती है. इस दौरान जूही के दो बच्चे भी होते हैं और उसकी जिंदगी बेहद खुशहाली और प्रेम से चल रही होती है, लेकिन इसी बीच एक लड़के की एंट्री उसके जीवन में होती है. बस इस लड़के की एंट्री के बाद ही रचना के जीवन में एक ऐसा बदलाव होता है जो कोई सोच भी नहीं सकता है।

उसे न तो अपने छोटे-छोटे बच्चों की परवाह होती है और न ही अपने पति की। इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ता है और एक दिन…जो किसी ने सोचा तक नहीं था जूही ने वो कदम उठा लिया. उसे न फिक्र रही अपने बच्चों की और न ही पति की। रचना अपने आशिक के साथ 39 लाख रुपए लेकर चली गई. पति ने बताया कि काफी खोजबीन के बावजूद भी उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पा रहा है. उनकी पत्नी अपने दो बच्चों के साथ बिहटा में एक किराए के मकान में रह रही थी. पति अपने गांव के खेत को बेचकर 39 लाख रुपए अपनी पत्नी के अकाउंट में डाल दिया. वह नए मकान के तलाश में गुजरात चल गया।

कुछ दिन के बाद जब वहां से बिहटा पहुंचे देखा कि मकान में बाहर से ताला बंद है और उनकी पत्नी भी घर पर नहीं है. अपने स्तर से पति अपनी पत्नी को ढूंढने का बहुत प्रयास किया, मगर उसकी पत्नी कहीं नहीं मिली. पति अब और भी ज्यादा परेशान हो गया है. पीड़ित पति ने थाने में अज्ञात शख्स के ऊपर मामला दर्ज कराया है।

छानबीन के क्रम में यह खुलासा हुआ है कि महिला का किसी दूसरे मर्द से प्रेम प्रसंग चल रहा था. पति के अनुपस्थिति में महिला उससे संबंध बनाए रखती थी. महिला ने 26 लाख रुपए रोहतास जिले के डेहरी निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किए हैं. जबकि 13 लाख रुपए चेक के द्वारा निकालने के सबूत पुलिस के हाथ लगे हैं। महिला ने अपने अकाउंट में मात्र 11 रुपए छोड़कर सभी शेष राशि की निकासी की है. पीड़ित पति ने थाने में अज्ञात शख्स के ऊपर मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी शख्स को भी ढूंढ रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026