परवेज़ अख्तर/सिवान :- सीवान के एक निजी क्लिनिक में एक जच्चा बच्चा की मौत बीती रात्री हो गयी। मृत महिला एमएच नगर थाना के लहेजी निवासी लोकनाथ प्रसाद की 35 वर्षीय पत्नी किरण देवी थी। जिसको गर्भावस्था में इलाज के लिए परिजन एक निजी क्लिनिक सीवान ले गए थे। जहां इलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनो की मौत हो गई। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। मृतका के पति दरौंदा पेपर के हॉकर है। उसका कहना है कि मेरी पत्नी गर्भवती थी जिसको एक निजी क्लिनिक में गए थे जहां मेरी पत्नी रात में ही मृत हो गयी थी चिकित्सक सुबह 4 बजे पटना ले जाने को कहा। हालांकि मेरी पत्नी जीवित थी ही नही और न ही जो बच्ची पैदा हुई वह भी मृत थी। वही मृतिका से दो वर्ष की एक पुत्री है। इस घटना के बाद बच्ची व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शव का दाह संस्कार कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…