परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में सोमवार को गांधी मजहरुल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व जिप अध्यक्ष लीलावती गिरि प्रो. महमूद हसन अंसारी, सफीउल्लाह, मुन्ना बाबू,टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।उद्घाटन मैच मुराद इलेवन सिवान बनाम मोतिहारी के बीच खेला गया, जिसमें मोतिहारी की टीम 95 रन से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेशकर गई। टॉस जीतकर सिवान की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। मोतिहारी की टीम बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 178 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी मुराद एकेवन टीम 13 ओवर में 83 रन पर आॅल आउट हो गई। इस प्रकार मोतिहारी की टीम 95 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। मैन आॅफ दी मैच का पुरस्कार मोतिहारी के खिलाड़ी मुकेश कुमार को क्रिकेटर सरफराज अहमद ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…