छपरा: मशरक-महम्मदपुर एसएच- 90 पर मशरक चैनपुर घोघाड़ी नदी सड़क पुल के पास सोमवार की देर रात्रि दवा कुरियर करने बाइक से जा रहें युवक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार युवक और सड़क किनारे खड़े वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो कर सड़क किनारे तड़पने लगे , मौके पर उसी सड़क से बाजार कर घर जा रहें समाजसेवी कुंदन सिंह ने घायलों को अपनी चार चक्का गाड़ी में लादकर पीएचसी मशरक में भर्ती कराया।
जहां घायलों में मोटरसाइकिल चालक पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन मुहल्ला निवासी लाल बाबू साह के 18 वर्षीय पुत्र विष्णु साह और सड़क किनारे खड़े वृद्ध मशरक थाना क्षेत्र के रामघाट गांव निवासी स्व शामा सिंह के 65 वर्षीय पुत्र बृजकिशोर सिंह के रूप में हुई।मामले में घायल मोटरसाइकिल सवार ने बताया कि वह छपरा से कुरियर का दवा देने बंगरा गांव जा रहा था कि कुहासे के कारण सड़क का अंदाजा नहीं लग पाया और सड़क किनारे खड़े वृद्ध से टक्कर हो गई। दुर्धटना में मोटरसाइकिल सवार का एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। वही वृद्ध भी मामूली रूप से घायल हो गए। मौके पर युवक को सदर रेफर कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…