सिवान में शुक्रवार को 106 दिव्यांगों के बीच मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल का होगा वितरण, तैयारी पूरी

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
रोजगार और पढ़ाई करने वाले दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार की ओर से जिले के 106 दिव्यांगों को निशुल्क बैट्री चालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदान किया जाएगा। इसको लेकर समाज कल्याण विभाग द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय ने बताया कि शहर के टाउन हाल में शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित कर डीएम मुकुल कुमार गुप्ता व अन्य पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की देखरेख में दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल दिया जाएगा। विदित हो कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छात्र योजना के अंतर्गत संचालित संबल योजना के तहत बैटरी चालित साइकिल का वितरण किया जाना है।

याेजनांतर्गत अस्थि बाधित से संबंधित दिव्यांगजनों के हितार्थ एवं उनके सतत जीविकोपार्जन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की दिशा में समाज कल्याण विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है। योजना का लाभ वैसे दिव्यांगजनों को दिया जा रहा है, जो अध्ययनरत हैं एवं उनके आवासन स्थल से महाविद्यालय/विश्वविद्यालय परिसर से तीन किलोमीटर अथवा उससे अधिक दूरी पर अवस्थित है या स्वावलंबन के उद्देश्य से रोजगार करते हैं एवं उनके आवास से उनका रोजगार स्थल तीन किलोमीटर अथवा उससे अधिक दूरी पर अवस्थित हो। वैसे दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल नि:शुल्क प्राप्त करने हेतु आनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026