Categories: जिला

बसंतपुर में पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद तथा पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन के पिता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

परवेज़ अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम परिसर में रविवार की शाम कार्यक्रम आयोजित कर राजद के वरीय नेता सह पूर्व मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पूर्व रघुवंश बाबू तथा पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के पिता हसीबुल्लाह साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। उसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रमाशंकर यादव तथा संचालन सुरेंद्र पांडेय ने की। इस मौके पर विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि रघुवंश बाबू गरीबों के लिए सच्चे रहनुमा थे। सभा को गोरेयाकोठी के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशोक सिंह, बसंतपुर प्रमुख शशिकांत सिंह, उप प्रमुख कन्हैया यादव, श्रीकृष्णा साह, देवी लाल शर्मा, नौशाद आलम, रमाकांत यादव, राजीव यादव, पिटू सिंह, कल्लू सिंह, धीरज मिश्रा, टिकू सिंह, रामएकबाल कुशवाहा, राजेश तिवारी, शेख अब्दुल्लाह शौकत अली उर्फ टुनटुन आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024