परवेज अख्तर/सिवान :
सिवान जिले के महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल मंगलवार को इसुआपुर सीएचसी पहुंचे। जहां कोरोना वैक्सीन का जायजा लिया। वहीं कोरोना वारियर्स तथा टीकाकरण के लाभुकों व संक्रमित लोगों का उत्साह वर्धन किया। कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ले रही एक वृद्ध महिला को गुलाब का फूल देकर स्वागत किया। साथ ही कोरोनावायरस से बचाव को लेकर दो गज दूरी, मास्क है जरूरी, बार बार साबुन से हाथ धोएं जैसे उपायों को अमल करने की लोगों से अपील भी की।
वहीं 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के युवाओं को कोरोना के वैक्सीन दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। लोगों को अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराने की सलाह भी दी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर प्रसाद,भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य धीरज सिंह, नंदकिशोर सिंह, तूफानी सिंह, अमित सिंह, मंजूर आलम, रंजन कुमार, विकेश कुमार व अन्य मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…