Categories: पटना

मुकेश सहनी ने कहा- हालात बता रहे कि मुझे NDA से किया गया बाहर….बोले….लालू जी की बात नहीं मानकर बहुत बड़ी गलती की

पटना: बिहार के पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि मैं सरकार का हिस्सा तो हूं परंतु NDA में शामिल नहीं हूं. ताजा हालात बता रहे हैं कि मुझे राजग गठबंधन से बाहर कर दिया गया है. फिलहाल मैं कुछ भी नहीं बोल सकता हूं, मेरा इशारा समझिए. फेसबुक लाइव के द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वीआइपी प्रमुख सन ऑफ मल्लाह ने इशारों ही इशारों में बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि मैं शाहरुख खान नहीं दिखता, बीजेपी मेरी ताकत देखकर खुद मेरे पास आई थी. इसके अलावा सहनी ने लालू, मायावती, मुलायम और रामविलास पासवान को जनता को हक देने वाला नेता बताया।

अपने फेसबुक लाइव के दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि कहानियां इतनी लंबी है कि पूरी एक फिल्म बन जाएं. उन्होंने आगे कहा कि मैं किसी के पास नहीं गया था, डेढ़ साल पहले 11 सीट और एक एमएलसी का ऑफर देकर मुझे एनडीए में शामिल कराया गया था. लेकिन आज वह सीट भी हमसे ले ली गई. सहनी ने आगे कहा कि मैं शाहरुख खान नहीं दिखता, मेरी ताकत देखकर मुझे साथ लिया गया था. मुसाफिर पासवान के निधन के बाद ही भाजपा को अपनी मंशा साफ कर देनी चाहिए थी. उन्होंने आगे कहा कि चार महीने से हमें सांसद और विधायक के द्वारा बेइज्जत कराया जा रहा है. एमएलसी प्रत्याशियों के ऐलान के समय भी मुझसे नहीं पूछा गया. मुझे और मांझी जैसे ईमानदार नेताओं को दरकिनार किया गया।

वीआइपी प्रमुख मुकेश सहनी ने फेसबुक लाइव के दौरान कहा कि भाजपा सांसद ने फोन कर कहा था कि यूपी चुनाव लड़कर तुमने पाप किया. इसके लिए तुम्हें प्रायश्चित करना होगा. प्रायश्चित करने के लिए बोचहां में भाजपा का प्रचार करना होगा. सहनी ने आगे कहा कि अगर यह पाप है तो मैं इसे हजार बार करूंगा. वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर फूलन देवी और निषादों के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि निषादों को लिए आरक्षण केंद्र सरकार से ही मांगा जाएगा, इसके लिए राहुल गांधी के पास तो जाएंगे नहीं।

सन ऑफ मल्लाह ने कहा कि मुझे अफसोस हो रहा है कि उस दिन यदि लालू जी की बात मान लेते तो यह दिन नहीं देखना पड़ता। RJD की तरफ से चार-चार मंत्री और डिप्टी सीएम बनाने का ऑफर था, हमने उसे ठुकरा दिया। 12 राज्यपाल कोटे से 6 एमएलसी बनना था, मुझे मिलना था, उसे भी मैंने ठुकरा दिया। हमने NDA पर भरोसा जताया, हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भरोसा जताया, लेकिन आज क्या हो रहा है, यह सब आपके सामने है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026