Categories: पटना

मुकेश सहनी ने गठबंधन तोड़ने की दी धमकी, कांग्रेस से मिला न्यौता…क्या गिर जाएगी सरकार !

पटना: बिहार सरकार के मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी लगातार भाजपा पर हमलावर है। एक बार फिर उन्‍होंने भाजपा को चेतावनी दी है। उन्‍होंने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि बोचहां सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार घोषणा करके दिखाए, तो हम उसे सबक सीखाएंगे. उन्होंने कहा कि एनडीए की तरफ से यह सीट हमें नहीं मिली तो हम गठबंधन तोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने भाजपा सांसद अजय निषाद की हैसियत पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने कहा कि उनकी हैसियत ही क्‍या है। तो ऐसे में क्या बिहार में सरकार गिर जाएगी!

वहीं नाराज मुकेश सहनी को कांग्रेस ने महागठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया. कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश साहनी को महागठबंधन में आने का न्योता दिया है. उन्होंने कहा कि मुकेश साहनी को एनडीए में कोई वजूद नहीं है। डेढ़ साल में उन्हें समझ में आ गया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी उनकी वजूद और पार्टी को बर्बाद कर रही है। पार्टी और समाज की वजूद बचाना है। तो उन्हें बिना देर किए महागठबंधन में आ जाना चाहिए।

बिहार सरकार में मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के बीजेपी पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा बयान में सहनी ने कहा है कि भाजपा को नीतीश सरकार से कोई दिक्कत है तो वह गठबंधन से अलग हो सकती है। उन्होंने नीतीश कुमार का समर्थन करते हुए कहा कि नीतीश बिहार में अच्छी तरह से सरकार चला रहे हैं। मैं उनके साथ हूं। वहीं सहनी ने लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे लालू को फॉलो करते हैं। तेजस्वी उनके लिए छोटे भाई के समान है। जिस दिन हमारे बीच आम सहमति बन जाएगी, हम दोबारा साथ मिलकर राजनीति करेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024