Categories: पटना

मुकेश सहनी की पार्टी के प्रचार गाड़ी ने राजभवन की कार में मारी टक्कर, नशे में धुत मिला मंत्री जी ड्राइवर

पटना: पटना में पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी प्रचार गाड़ी ने राजभवन की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत सहनी के गाड़ी के चालक ने राजभवन की गाड़ी में जोरदार टक्कर मारी है।

एक तरफ बिहार में जहां शराबबंदी को लेकर सरकार से लेकर प्रशासन अलर्ट है वहीं, दूसरी तरफ मंत्री जी के ड्राइवर ही शराब के नशे में धुत पाए जा रहे हैं. बता दें कि, इस हादसे में भवन की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. इस घटना के बाद मौके पर काफी बवाल हुआ और इस्तना ही नहीं इस दौरान टक्कर मारने के बाद चालक ने दूसरे चालक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली. इस घटना के बाद सड़क पर जमकर बवाल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, करीब 1 घंटे तक सड़क यातायात बाधित हो गई. वहीं मौके पर राजभवन के जॉइंट सेक्टरेट्री प्रवीण कुमार गुप्ता भी गाड़ी में मौजूद थे. जिसके बाद शराब के नशे में चालक ने राजभवन के चालक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली. मामले की जानकारी मिलने के बाद शास्त्री नगर थाना पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया. वहीं चालक के खिलाफ शास्त्री नगर थाना में मामला भी दर्ज हो गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026