परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के सुरवाला पंचायत के मुखिया पति पर विगत एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राजस्व कर्मचारी रामचंद्र यादव ने सहायक सराय थाने को दिए गए आवेदन में कहा है कि पचरुखी सीओ रामानंद सागर ने दूरभाष पर बताया कि हमें क्षेत्र भ्रमण के दौरान बड़कागांव उत्तर टोला में मुखिया पति धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सरकारी बिजली के पोल पर सोबेरात, रामनवमी एवं अन्य त्योहारों के शुभकामना संदेश देने वाले पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। जिस पर राजस्व कर्मचारी द्वारा इस बैनर-पोस्टर को जब्त कर लिया गया एवं सराय थाना में आवेदन देकर सरकारी संमत्ति के विरुपण एवं क्षति की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। विदित हो इसी माह 12 अप्रैल को राजस्व कर्मचारी नजबुल हक द्वारा भी उक्त मुखिया पति पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जीबी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…