Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मुखिया हत्याकांड: मुखिया के एकलौता पुत्र सुमित के जीवन पर लगा ग्रहण ?

महाराजगंज के मोहन बाजार के रामप्रीत मोड़ अवस्थित एक प्राइवेट क्वार्टर लेकर शिक्षा ग्रहण करवाते उसके पिता।

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मुखिया सुनील सिंह की निर्मम हत्या के बाद उसके एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह (16 वर्ष )के जीवन पर ग्रहण लग गया। बतादें कि इस वर्ष सुमित कुमार सिंह मैट्रिक की परीक्षा देकर आगे पढ़ने की तैयारी में था। सुमित यह कह-कह कर बेसुध हो जा रहा है कि मेरे पिता मुझे उच्च शिक्षा के लिए महाराजगंज के मोहन बाजार के रामप्रीत मोड़ अवस्थित एक प्राइवेट क्वार्टर लेकर शिक्षा ग्रहण करवाते थे। मेरे पिता द्वारा बार-बार कहा जाता था कि तुम्हें मैं पढ़ा लिखा कर किसी अच्छे ओहदे पर बिठाउंगा।अपने खोए हुए पिता के ग़म में एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह घटना के दूसरे दिन बाद ही सदमे से नहीं उबर पा रहा है।

अब लोगों के बीच भी यह प्रश्न खड़ा हो रहा है कि जितना स्नेह व प्यार से अपने एकलौते पुत्र सुमित को उसके पिता महाराजगंज स्थित एक प्राइवेट क्वार्टर लेकर शिक्षा ग्रहण करवाते थे। अब उसका इतना ख्याल कौन रखेगा ? यहां बताते चलें कि घटना के बाद से ही मृत मुखिया का एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह को लोग सांत्वना देने में लगे हुए हैं। इसके बावजूद वे अपने खोए हुए पिता के ग़म से नहीं उबर पा रहा है। रुक- रुक कर वह अपने पिता के ग़म में दहाड़ मार रो- बिलख रहा है। उसके रोने बिलखने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों का भी कलेजा पिघल जा रहा है। वह अपने पिता की सारी दास्ताँ को याद करके दहाड़ रहा है।

एकलौता पुत्र ने दी पिता को मुखाग्नि

एकलौता पुत्र सुमित कुमार सिंह(16 वर्ष) ने अपने पिता की मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के दौरान वह दहाड़ मार रोने-बिलखने लगा। बतादें कि रविवार की देर रात्रि मृत मुखिया का शव पोस्टमार्टम के बाद उनके पैतृक गांव नेरुआ पहुंचा और रविवार की रात्रि में ही सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में मुखिया की शव यात्रा निकाली गई। तथा गांव स्थित श्मशान घाट में उन्हें पंचतत्व में विलीन कर दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026