समय पर होगा नगर निकाय चुनाव, डिप्टी सीएम ने कहा- एक्सटेंशन का प्रस्ताव सरकार के पास नहीं

पटना: बिहार में नगर निकाय के चुनाव अब समय पर होगा। राज्य निर्वाचन आयोग तकनीकी बाधाओं को खत्म कर जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकती है। आज बिहार विधानसभा में नगर निकाय चुनाव समय पर कराए जाने को लेकर मुद्दा उठा। साथ ही इसमें पिछड़ों के लिए आरक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ चुनाव में देरी होने पर मौजूदा प्रतिनिधियों को विस्तार दिए जाने के मामले पर चर्चा हुई। बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने इससे जुड़ा सवाल उठाया था।

पवन जयसवाल ने कहा कि अगर समय पर नगर निकाय चुनाव नहीं होते हैं तो क्या पंचायती राज प्रतिनिधियों की तर्ज पर मौजूदा निकाय प्रतिनिधियों के कार्यकाल में भी विस्तार किया जाएगा। इसके जवाब में डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि ऐसा कोई प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है और निकाय के चुनाव समय पर ही करा लिए जाएंगे।

बीजेपी विधायक पवन जायसवाल के सवाल पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने स्तर से सभी प्रक्रिया पूरी कर ली है। राज्य निर्वाचन आयोग को निकाय चुनाव कराने हैं। पंचायत चुनाव की तर्ज पर यह जिम्मेदारी राज्य निर्वाचन आयोग के कंधों पर है। तार किशोर प्रसाद ने कहा कि राज्य में समय पर नगर निकाय के चुनाव हो यह सरकार की मंशा है।

इस मुद्दे पर बीजेपी के एक और विधायक संजय सरावगी ने पूरक के जरिए सरकार से पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब निकाय चुनाव में पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू होगी? जवाब देते हुए डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग आरक्षण की प्रक्रिया को लेकर तकनीकी रूप से काम कर रहा है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी समय पर चुनाव की घोषणा भी हो जाएगी और आरक्षण की व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के मुताबिक लागू की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024