परवेज अख्तर/सिवान : जिले के एमएम नगर थाना क्षेत्र के सेमरी-बगौरा मुख्य पथ पर 5 सितंबर को एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने लाइनर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लाइनर एमएच नगर थाना का डिब्बी निवासी रामाज्ञा यादव है। पुलिस ने बताया कि कुख्यात अपराधी चंदन सिंह के इशारे पर रामाज्ञा यादव का पुत्र राहुल यादव कार्य करता था। घटना के दिन राहुल मृतक मुन्ना के आवास पर गया था जिसमे मुन्ना की पत्नी उसे पहचान ली थी। पुलिस जब उसकी तश्वीर मुन्ना की पत्नी को दिखाया तो पत्नी उसे पहचान गई। उसी मामले में जब अभियुक्त के घर छापेमारी की तो उसके पिता रामाज्ञा यादव से गहन पूछताछ में पता चला कि रामाज्ञा यादव के इशारे पर मुन्ना की लाइनिंग की गई। इस घटनाक्रम में राहुल ने गुरुजवा जलालपुर स्थित पोखरा के पास पेंट ठेकेदार मुन्ना अहमद को गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह भी बताया कि चंदन के इशारे पर राहुल हर जगह ठेकेदारी व अन्य मामले में लेबी की मांग करता है और नहीं देने पर हत्या की धमकी लोगों को देने काम करता है। पुलिस को अन्य सभी संलिप्त अपराधियों की तलाशी जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…