परवेज अख्तर/सीवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र में पड़री गांव से पुलिस ने हत्याकांड का अभियुक्त राकेश यादव पिता लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार किया है. गौरतलब हो कि बिते 4 जून को गैरमजरूआ जमीन में मिट्टी गिराकर कब्जा करने को उत्पन्न हुये विवाद में 60 वर्षीय वृद्ध हत्या की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी थी. इसी बीच बुधवार की बीती रात फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर अभियुक्त को गुरुवार को जेल भेज दिया. इस मामले में मृतक के 20 वर्षीय पुत्र शैलेन्द्र कुमार यादव ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर दो महिला सहित आठ को आरोपित किया था. जिसमें एक अवधेश यादव को पुलिस ने घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वही दूसरी गिरफ्तारी बिते 8 जनवरी की बीती रात की गई थी. वही अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. पुलिस द्वारा कोर्ट के आदेशानुसार अभियुक्तों के घर बिते दिनों इश्तेहार चिपकाया था. इस मौके पर थाने के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, एएसआई मुन्ना यादव सहित अन्य पुलिस बल शामिल रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…