परवेज अख्तर/सिवान : सराय ओपी क्षेत्र वैशाखी हाइवे के पास बुधवार की शाम आपसी विवाद में मारपीट के बाद हुई चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज खबर प्रेषण तक चला रहा था। घायल वैशाखी निवासी शहनवाज अली है। घायल के भाई शमशाद अली ने बताया कि वैशाखी हाइवे पर चाय पकौड़ी की दो दुकान है। शहनवाज खेती के काम के बाद चाय दुकान पर बैठा था, तभी दूसरे चाय दुकान वाले ने शहनवाज से उसके टूटे हाथ के बारे में पूछा। इस बार दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच दुकानदार ने शहनवाज पर चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना की जानकारी जैसे ही हमलोगों को मिली आनन फानन में सदर अस्पताल लाया गया,जहां उनका इलाज चला रहा है। बताया कि चाकू मरने वाला दुकानदार भी गांव का ही रहने वाला विजय कुमार यादव है। मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है। खबर प्रेषण तक मामले में पुलिस नहीं पहुंची थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…