कत्ल: पूर्व सैनिक पिता ने इंजीनियर बेटे की गोली मारकर ले ली जान, ये है वजह

0

पटना: पुरानी कहावत है कि नशा परिवार को बर्बाद कर देता है। गोपालगंज में एक बार फिर यह कहावत चरितार्थ हो गई। शराब के नशे में बेसुध एक पिता ने अपने ही\ इंजीनियर बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता को जब तक अपनी करतूत का एहसास होता तब तक परिवार बिखर चुका था। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। घटना गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र की है। पूरा परिवार घटना से सदमे में है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वर्क फ्रॉम होम पर था इंजीनियर राजु

मृतक 26 वर्षीय राजू सिंह पेशे से इंजीनियर था और कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम के तर्ज पर घर पर रहकर काम करता था। उसके पिता शंभूनाथ सिंह आर्मी के रिटायर्ड जवान हैं। शंभूनाथ सिंह अपने परिवार के साथ नगर थाना के रामनरेश नगर वार्ड 26 में रहते हैं। वे उचकागांव थाना क्षेत्र के झिरवा गांव के निवासी हैं। मंगलवार को परिवार में कुछ विवाद हुआ और नशे की हालत में शंभूनाथ सिंह ने अपने बेटे राजू को गोली मार दी। गोली लगने से राजु ने दम तोड़ दिया। मां कहती है कि बाहर रहता तो उनका पूत्र नही मरता।

आरोपी पिता ने कबूल किया गुनाह

गोपालगंज नगर थाना के अध्यक्ष इंस्पेक्टर ललन सिंह ने बताया है कि आरोपी पिता शंभू नाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बेटे को गोली मार कर हत्या कर देने की बात स्वीकार कर लिया है। हालांकि हत्या के वजह की जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी के कान में भी जख्म है। घटना के वक्त शंभूनाथ सिंह इतने नशे में थे कि खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। पुलिस हत्या की वजह तलाशने में जुट गई है। घटना में लाइसेंसी हथियार का उपयोग किया गया है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।