Categories: पटना

गुटखा के लिए मर्डर, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

पटना: त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की लतौना दक्षिण पंचायत के कसहा गांव के वार्ड नंबर चार में 20 रुपये का पान मसाला उधार नहीं देने पर किराना व्यवसायी मिथिलेश कुमार की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को मधेपुरा जिला के मौरा बघला के अजीत कुमार ने किराना व्यवसायी के पिता से पान मसाला उधार में मांगा। उन्होंने उधार देने से मना कर दिया तो दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

मंगलवार की सुबह एक बाइक से तीन अपराधी दुकान पर फिर से आ धमके। इस दौरान मिथिलेश दुकान पर था जिससे कहासुनी हुई और अजीत ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बड़े भाई प्रत्यक्षदर्शी सर्वेश कुमार ने बताया कि विवाद होता देख वे भी पहुंचे लेकिन तबतक गोली मार दी गई थी। उनलोगों ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें वहां से भगा दिया और बाइक पर सवार होकर भाग निकले।

घटना के बाद गुस्साए लोग शव को त्रिवेणीगंज बाज़ार स्थित स्टेट बैंक के सामने एनएच 327ई पर रखकर यातायात बाधित कर दिया औऱ जमकर हंगामा मचाया। तीन घंटे तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा। सड़क पर वाहन जहां-तहां खड़े थे। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई। एसडीओ शेख एसजेड हसन और डीएसपी गणपति ठाकुर ने स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026