Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हुसैनगंज में गला दबा कर सिंधु देवी की हत्या, प्राथमिकी दर्ज

परवेज अख्तर/सीवान:
जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव के नोनिया टोला में सोमवार की सुबह एक महिला की गला दबा हत्या कर दी गई। घटना का अंजाम देने के बाद ससुरालवाले मौके से फरार हो गए है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया 22 वर्षीया सिंधु देवी की हत्या गला दबा की गई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। मायके वालों का कहना है कि उनकी गर्भवती बेटी की हत्या सास और बड़ी ननद ने मिलकर की है। सिंधु की शादी दो साल पहले ही प्रदीप महतो से हुई थी।

आंदर थाने के हसनपुरवा गांव निवासी और सिंधु की मां निर्मला देवी ने थाने में आवेदन देकर घटना की जानकारी देते हुए सास निर्मला देवी, ससुर कृष्णा महतो और ननद को आरोपित किया है। सिंधु की मां का आरोप है कि उनका दामाद कोलकाता में रहकर काम करता है। जो अभी वहीं पर है। शादी के समय जो बन पड़ा मैंने अपनी बेटी को गिफ्ट दिया। लेकिन, शादी के बाद से ही चार चक्के की बोलेरो गाड़ी के लिए उसकी बेटी को तंग करने व मारपीट करने की घटना को अंजाम दिया जाता रहा। प्रदीप भी फोन करके उसकी बेटी को परेशान करता था। इस बात को लेकर पंचायती भी हुई थी।

पड़ोस के लोगों ने दी हत्या की सूचना

सिंधु की हत्या की खबर पड़ोस के लोगों ने फोन करके ससुरालवालों को दी। मृतका के चाचा और हसनपुरवा निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि उनलोगों को सुबह 6 बजे सूचना मिली कि सिंधु बीमार है, आकर देख लें। इसके बाद जब हमलोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सिंधु को मृत अवस्था में दरवाजे पर लिटाया गया है और घर पर कोई नहीं है। बेटी को मृत अवस्था में पाया देख मां निर्मला देवी और मायके के सभी लोग फफक-फफक कर रो पड़े। इधर मौके पर मौजूद मृतका की छोटी ननद भी दहाड़ मारकर रो रही थी। पड़ोस के लोग भी इस घटना हृदयविदारक से गमगीन थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026