सोमवार की सुबह से ही घर से था गायब, घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं लोग

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बालमडीह चंवर में एक युवक की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिए जाने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। मृतक की पहचान पुरैना निवासी तेगा यादव के पुत्र पंकज कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पंकज कुमार सोमवार की सुबह करीब 10 बजे से घर से गायब था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो स्वजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण पुरैना बालडीह चंवर की ओर गए तो पेड़ से एक शव लटकता दिखाई दिया।

इसकी सूचना उनलोगों ने ग्रामीणों को दी। पास जाकर देखा तो वह पंकज कुमार ही था। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक के स्वजनों एवं स्थानीय थाने को दी। सूचना मिलते ही स्वजन घटनास्थल पर पहुंचकर दहाड़ मारकर रोने लगे। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा अविवाहित था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली तथा आगे की कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024