परवेज अख्तर/सिवान : जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र के पड़ौली गांव के चंवर में रविवार की सुबह बरामद शव की पहचान हुई है। मृतका हुसैगंज थाना क्षेत्र के चांप गांव निवासी आफताब साईं की पुत्री मिन्नी खातून बताई जाती है। उसके पिता ने गांव के ही एक युवक सेवा महतो पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले मिन्नी खातून का गांव के ही एक लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग था, वह कुछ दिन पहले प्रेम प्रसंग में एक युवक के साथ भाग गई थी। परिजन लोकलाज के चलते मुकदमा दर्ज नहीं करा रहे थे। हालांकि क्षेत्र में चर्चा दूसरी तरह की भी हो रही है। बताया जाता है कि छह महीना पहले से युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। और दोनों भाग गए थे। युवक एक माह पहले दबाव में आकर लड़की को उसके पिता के हवाले कर दिया था। सूत्रों के अनुसार दो-तीन दिन पहले मिन्नी खातून के एक रिश्तेदार एवं परिजन लड़की को लेकर रिश्तेदारी में गए थे। सूत्रों के अनुसार हत्या अन्यत्र हुई है और हत्या के बाद शव को छुपाने के उद्देश्य से पड़ौली चंवर में फेंका गया था। उसके शव का वायरल हुआ जिससे परिजनों ने पहचान की। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि घटना की विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…