Categories: पटना

मुजफ्फरपुर : छह घंटे तक पड़ा रहा कोरोना संक्रमित पिता का शव, मदद को कोई नहीं आया तो बेटी ने दी मुखाग्नि

मुजफ्फरपुर: मड़वन प्रखंड के जियन में एक बेटी ने पिता को मुखाग्नि दी। इलाज के दौरान कोरोना से मृत शिवशंकर महतो (55) की मौत हो गई। किसी के मदद नहीं करने और उनके दोनों पुत्र बाहर होने पर विवाहित पुत्री सुमन कुमारी ने पिता को मुखाग्नि दी। मुखिया विकास कुमार सिंह ने शव का दाह संस्कार कराने में मदद की। बताते हैैं कि शिवशंकर मजदूरी करते थे। उनकी कोरोना से मौत होने के बाद कोई भी स्वजन व जान-पहचान वाले अंतिम संस्कार में मदद करने के लिए आगे नहीं आए। मुखिया ने बताया कि करीब छह घंटे तक शव पड़ा रहा। इसपर उन्होंने मड़वन पीएचसी में फोन करके एंबुलेंस मंगवाई और शनिवार देर रात शव को सिकंदरपुर श्मशान घाट तक पहुंचवाया। बताते हैैं कि मृतक के दो पुत्र हैं, जो मुंबई में रहते हैैं। वे नहीं पहुंचे थे। मुखिया ने बताया कि पंचायत में अबतक कोरोना संक्रमण से करीब आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है।

कोरोना मरीजों और स्वजनों के बीच मास्क-सैनिटाइजर वितरित

बालाजी परिवार की ओर से रविवार को कोरोना मरीजों और उनके परिवारों के बीच शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भोजन, मास्क, सैनिटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति में भी मरीजों की मदद की गई। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने लोगों को जागरूक किया। कहा कि बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलें। हाथों को हमेशा धोएं। बिना कार्य बाहर नहीं मिलें। तभी कोरोना महामारी से जल्द निजात पाया जा सकता है। संस्था के महासचिव मनोज सिंह ने कहा कि हमलोग नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं ताकि समाज में जरूरतमंदों को परेशानी नहीं हो। उन्होंने अन्य लोगों को भी इसके लिए आगे आने की अपील की। मौके पर विशाल कुमार, सुरेश कुमार, राजीव कुमार, प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक आर्या आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026