मुजफ्फरपुर: मंडी बंद कराने गई पुलिस पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल, घिरने पर थानेदार को करनी पड़ी फायरिंग

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाने के सिमरी सब्जी मंडी में सोमवार शाम चार बजे के बाद सजी दुकानों को बंद कराने गई पुलिस पर हमला कर दिया गया। सब्जी दुकानदारों को चेतावनी देकर उनकी दुकानें बंद करा रहे पुलिस अधिकारी व जवानों पर एकजुट हुए दुकानदार रोड़ेबाजी करने लगे। भीड़ से घिरी पुलिस टीम को बचाने के लिए थानेदार को हवा में फायरिंग करनी पड़ी। इसके बाद स्थिति नियंत्रित हो सकी। हमले में हवलदार रामदेव यादव समेत दो पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।

थानेदार राजेश कुमार ने बताया कि लगातार पुलिस को सूचना मिल रही थी कि चार बजे के बाद भी हाट में दुकानें सजी हुई हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसके बाद पुलिस बल को लेकर वहां पहुंचा। दुकानदारों को सामान समेटने व नियम का पालन करने की हिदायत दी जा रही थी। इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने दुकानदारों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। जवानों से हथियार छीनने लगे। रोड़ेबाजी करने लगे। जवानों को बचाने के लिए उन्हें अपने सर्विस पिस्टल से एक राउंड फायरिंग की। इसके बाद भीड़ पीछे हटी और पुलिस ने सभी को खदेड़कर भगा दिया।

इससे बाजार में करीब एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। सब्जी मंडी मालिक व दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर की कवायद की जा रही है। एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल को किसी भी सूरत में पालन करना होगा। इसमें हम सभी की भलाई है। पुलिस पर हमला करने वालों को चिह्नित कर एफआईआर करने का निर्देश थानेदार को दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026